रोजगार
12वीं पास के लिए जेल वार्डन बनने का मौका:PGCIL ने सुपरवाइजर पदों पर निकाली 800 भर्तियां, UPSSSC में मोहर्रिर की नौकरी, कल आखिरी डेट
12वीं पास के लिए जेल वार्डन बनने का मौका:PGCIL ने सुपरवाइजर पदों पर निकाली 800 भर्तियां, UPSSSC में मोहर्रिर की नौकरी, कल आखिरी डेट

हर दिन की तरह आज भी दैनिक भास्कर 5 लेटेस्ट नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर है। 35 साल तक के कैंडिडेट के लिए इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस में हेड कांस्टेबल की नौकरियां हैं। सैलरी 81 हजार रुपए है। आज रात 12 बजे तक अप्लाई कर दें।
इसके साथ ही PGCIL में फील्ड सुपरवाइजर और इंजीनियर पदों पर भर्तियां हैं। 12वीं पास के लिए UKPSC पुरुष महिला जेल वार्डन पदों पर भर्तियां हैं। मास्टर्स डिग्री किए कैंडिडेट दिल्ली के पास खालसा कॉलेज में प्रोफेसर बनने का मौका है। हां, अन्य राज्य की भर्तियों में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।