गोण्डा : समाजसेवी सुशील मिश्रा की अपील, हर घर लहराएं तिरंगा
गोण्डा : समाजसेवी सुशील मिश्रा की अपील, हर घर लहराएं तिरंगा
अशोक पाठक गोण्डा
आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री के द्वारा लोगो से अपील की जा रही है कि अपने घर तिरंगा लगाएं और उत्साह के साथ आज़ादी का उत्सव मनाएं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के ऊंचे झंझरी गांव निवासी आप्रवासी भारतीय समाजसेवी सुशील मिश्रा ने लोगों से तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा “घर – घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, नए भारत की नई कहानी, अब आसमां को सुनाना है…आइए अपने तिरंगे का उत्सव मनाएं, सब मिलकर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराएं।”साथ ही सुशील मिश्रा ने लोगों से शांति सौहार्द के साथ आज़ादी का जश्न मनाने की अपील की। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते देश व प्रदेश के कई ज़िलों में तिरंगा रैली, तिरंगा उत्सव का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में देशवासियों, क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों से अपील की जा रही कि 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में तिरंगा लहराएं और वीर शहीदों को नमन कर स्वन्त्रता दिवस मनाएं।