सीडीओ गोंडा शशांक त्रिपाठी बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव
फोटो शशांक त्रिपाठी
गोण्डा के मुख्य विकास अधिकारी शांशक त्रिपाठी का तबादला मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर हुआ है।
श्री त्रिपाठी 2016 बैच के टापर आईएएस है। इनको 4 जनवरी 2020 को मुख्य विकास अधिकारी गोंडा के पद पर में तैनाती मिली थी।इन्होंने ढाई वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग ,विद्युत विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों में भी अविस्मरणीय कार्य किया है। शनिवार को विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के अतिरिक्त ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। उनके स्थान पर आईएएस गौरव कुमार गोण्डा के नये मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं। जो आजमगढ़ मे ज्वाइट मजिस्ट्रेट के पद पर थे।