सहारनपुर : सहारनपुर का आम चखेंगे राष्ट्राध्यक्ष और पीएम मोदी,स्पेशल खेप भेजने की हो रही तैयारी,बागवान खुश

सहारनपुर : सहारनपुर का आम चखेंगे राष्ट्राध्यक्ष और पीएम मोदी,स्पेशल खेप भेजने की हो रही तैयारी,बागवान खुश
के.के.मिश्रा न्यूज टुडे यूपी डाट काम
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल को भी सहारनपुर का चौसा आम पसंद आया है। जल्द ही पीएम मोदी और राष्ट्रपति सहारनपुर के चौसा आम का स्वाद चखेंगे। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्रियों के लिए आम के 400 स्पेशल डिब्बे सहारनपुर में तैयार हो रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से सहारनपुर के चौसा आम को रखा गया है। सहारनपुर का विश्व प्रसिद्ध चौसा आम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लिए भिजवाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्रियों के लिए भी आम भेजने की तैयारी चल रही है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को आम भेजने की जिम्मेदारी जिन बाग मालिको को मिली है वो भी बेहद खुश है कि उनके बगीचे के आम का स्वाद इस बार खुद देश के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री व केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य लेने वाले है। राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट को सहारनपुर का प्रसिद्ध आम भेजने के बाद आम की एक बड़ी खेप सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए भी भेजी जाएगी। आपको बता दे की सहारनपुर जनपद आम की एक बडी फलपट्टी घोषित है।यहाँ छोटे बड़े हज़ारों आम के बगीचे है।यहाँ के आम की मिठास देश ही नही बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। शायद यही वजह है कि इस बार सहारनपुर के आम की मिठास राष्ट्रपति भवन व प्रधानमंत्री आवास तक चली गयी है।