Newsbeat

बहराइच : शादी में बाराती घाराती भिडे,जमकर हुयी मारपीट

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलूकपुर दरगाही में शुक्रवार को रिसिया थाना क्षेत्र से बारात आई। दावत ए वलीमा के दौरान खाने को लेकर बवाल शुरू हो गया। बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हुई। घराती पक्ष से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से जानकारी ली। हालांकि बाद में दोनों पक्ष में सुलह का दावा ग्राम प्रधान ने किया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलूकपुर दरगाही निवासी सलीम की बेटी का विवाह रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम नौवा गांव निवासी जुबेर पुत्र जमील के साथ तय हुआ था। शुक्रवार को जमील बारात लेकर पहुंचा। दोपहर में तीन बजे के आसपास दावत ए वलीमा में खाना को लेकर बारातियों का विवाद शुरू हो गया। लड़के पक्ष के लोग नाराज हो गए। सभी ने जमकर मारपीट की। टेंट में लगी कुर्सियां एक दूसरे पर फेंक कर मारने लगे। विवाह कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। बारातियों की पिटाई में लड़की पक्ष से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से लिखापढ़ी की। इसके बाद पुलिस चली गई। ग्राम प्रधान मुन्ना ने बताया कि खाना को लेकर विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्ष में सुलह हो गया। लड़की की विदाई कर दी गई है।

वहीं थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया। उनका कहना है कि वह सड़क पर ही टहल रहे हैं। कहीं मारपीट नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button