बहराइच : हर घर तिरंगा अभियान के लिए डॉ0 अरुण श्रीवास्तव ने पूर्व मंत्री को भेंट किया तिरंगा झंडा
बहराइच : हर घर तिरंगा अभियान के लिए डॉ0 अरुण श्रीवास्तव ने पूर्व मंत्री को भेंट किया तिरंगा झंडा

के.के.मिश्रा बहराइच
एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक व समाजसेवी डॉ0 अरुण श्रीवास्तव ने शाशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए लगातार क्षेत्र के व जिले के वरिष्ठ लोगो को अपने निजी व्यय से तिरंगा झंडा वितरण कर लगातार गति प्रदान कर रहे है। लगभग 5000 तिरंगा झंडा वितरण का लक्ष्य लेकर चल रहे है।समाजसेवी डॉ0अरुण श्रीवास्तव।जरवल विकास खण्ड जरवल रोड बाजार के वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण श्रीवास्तव ने आजादी के अम्रत महोत्सव को पूरे क्षेत्र में भव्य रूप देने के लिए पूर्व कैबिनेट सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को सैकड़ो की संख्या में तिरंगा झंडा भेंट किया। व जिला अध्यक्ष भाजपा बहराइच श्याम करण टेकड़ीवाल, भाजपा कोषाध्यक्ष राजन सिंह,और जरवल नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता सहित अब तक दर्जनों वरिष्ठ जनों को तिरंगा झंडा भेंट कर चुके है।डॉ0 अरुणश्रीवास्तव ने बताया कि आजादी के अम्रत महोत्सव को भव्य रूप प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मिली प्रेरणा से 5000 तिरंगा झंडा को वितरण की योजना है अब तक 2500 तिरंगा झंडा का वितरण हो चुका है आगे भी लगातार झंडा का वितरण निरंतर चलता रहेगा।