बहराइच : भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त करा रहे रुद्राभिषेक

बहराइच : भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त करा रहे रुद्राभिषेक
के.के. मिश्रा न्यूज़ टुडे यूपी डॉट कॉम
सावन में शिव भक्त कांवड़ यात्रा, जलाभिषेक तथा शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक करा कर भगवान शिव को प्रश्न कर रहे है। शिव मंदिर में शिव भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। सोमवार के दिन क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों का हुजूम देखने को मिलता है। मान्यता है कि सावन में भगवान भोले का पूजन अर्चन करने से भक्तों की कष्ट दूर हो जाते हैं और उनकी मन मांगी मुराद पूरी होती है।
कैसरगंज तहसील क्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाइवे परसेंडी स्थित माता भगवती कुंज आश्रम के शिव मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस मंदिर में रुद्राभिषेक कराने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

मंदिर के व्यवस्थापक लाडली प्रसाद वर्मा ने बताया कि उपजिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल ,जितेन्द्र प्रताप सिंह, अमर सिंह, अनिल कुमार यादव, सुरेश कुमार, संतोष कुमार तिवारी ,वीरेश कुमार सिंह, विजय कुमार साहू समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कराया है। श्री वर्मा ने बताया कि रुद्राभिषेक कराने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनचाही मुराद पूरी होती है।