बहराइच : प्रदर्शनी पण्डालों का उप मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home2/rnanewsi/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
बहराइच : प्रदर्शनी पण्डालों का उप मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन
बहराइच 31 अगस्त। मा. उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक के जनपद आगमन अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में स्वास्थ्य, आईसीडीएस, आयुर्वेद, होमियोपैथी, यूनानी, कृषि, रेशम, उद्यान इत्यादि विभागों तथा आगा खां फाउन्डेशन की ओर से प्रदर्शनी स्टाल लगाये गये।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सांसद अक्षयवर लाल गोंड, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, नानपारा के राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य अधिकारियों के साथ फीता काटकर प्रदर्शनी का उदघाटन कर विभागीय स्टालों का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी पण्डालों के अवलोकन के दौरान कृषि विभाग के स्टाल पर मा. उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने नैपियर घास के स्टाल पर पहुॅच कर किसानों को नैपियर घास के बीज का वितरण किया तथा स्वयं के लिए भी नैपियर घास का बीज प्राप्त किया।
बहराइच : मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव रखकर किया हाईवे जाम,एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त
आईसीडीएस स्टाल के निरीक्षण के दौरान श्री पाठक ने मौजूद गर्भवती महिलाओं की गोइ भराई की तथा बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र राजभर द्वारा हाथों से नारियल फोड़ने की कला का भी अवलोकन कर युवक की हौसला अफज़ाई भी की। प्रदर्शनी में विकास की थीम पर उकेरी गई रंग-बिरंगी रंगोली को देख कर सराहना की।