बहराइच : पूर्व मन्त्री ने ठाकुर हुकुम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महापुरुषों के त्याग और बलिदान को किया याद,हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील
बहराइच : पूर्व मन्त्री ने ठाकुर हुकुम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महापुरुषों के त्याग और बलिदान को किया याद,हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील
अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा निर्धारित तिथि 11अगस्त 2022 को महापुरुषों की प्रतिमा को सम्मानित करने की योजना के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में स्थापित ठाकुर हुकुम सिंह पूर्वमंत्री उत्तर प्रदेश शासन की प्रतिमा पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमा की साफ सफाई कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री श्री वर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित करते हूए कहा कि महापुरूषों के त्याग और बलिदान के बल पर ही देश को आजादी मिली है। आजादी के महोत्सव पर भाजपा महापुरूषों का स्मरणएवं सम्मान करती है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव सहाय, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह,महामंत्री शिवानंद सिंह, विजय कुमार सिंह, नरेंद्र चौधरी,बुद्धिसागर गुप्ता, डॉ0अरविंद सिंह,भगवानदास सोनी,रामसतीश वर्मा, प्रभात सिंह विसेन, कौशलेंद्र चौधरी,विवेक सिंह,गजेंद्र सिंह,जीतू सिंह, डा0योगेश सिंह, बड़कऊ सिंह,विवेक शर्मा, बृजेश सिंह, अनूप मौर्या सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।