बहराइच : जैतापुर बाजार में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, तिरंगामय हुआ जैतापुर बजार, प्रभातफेरी निकालकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
बहराइच : जैतापुर बाजार में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, तिरंगामय हुआ जैतापुर बजार, प्रभातफेरी निकालकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
संवाददाता विनय कुमार शुक्ला
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर हर जगह आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी संदर्भ में जैतापुर बाजार केकामिनी सिंह पब्लिक स्कूल व पं सत्यदेव मणि त्रिपाठी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा 100 मीटर लंबी तिरंगा पट्टी की श्रृंखला बनाकर प्रभात फेरी निकाली गयी।इस भव्य तिरंगा पद यात्रा का उद्घाटन प्रबंधक केके सिंह द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया किया गया।
प्रधानाचार्य आनंद कुमार शुक्ल व प्रभारी विजय शंकर अवस्थी के दिशा निर्देशन पर मणि इंटर कालेज से शुरू हुई। छात्र- छात्राओं द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम औऱ इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पूरा जैतापुर गूंज उठा। प्रभात फेरी जिस गली और मोहल्ले से गुजरती गयी सभी कस्बेवासी घरों और दुकानों से बाहर निकल कर पद यात्रा का स्वागत करते नजर आए। लाउडस्पीकर पर बज रहे देशभक्ति गानों , नारों औऱ श्लोगन को सुनने के बाद जो जहां रहता ,वहीं पर देश और तिरंगे के सम्मान में रुक जाता।
प्रभात फेरी जैतापुर तिराहे से ,चौक बाजार, कर्बला, प्राथमिक विद्यालय से होते हुए पुनः मणि इंटर कॉलेज पहुंची। स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालने और देश वअपने राष्ट्रध्वज के प्रति प्रेम देख कर लोगों खूब प्रशंसा की। इस दौरान बौंडी पुलिस के जवानों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बनाये रखी और सहयोगी की तरह कदमताल करते नजर आए। इस दौरान प्रदीप मिश्रा, विशाल तिवारी, देशराज मिश्र, राजकुमार चौहान, ऋषभ सिंह समेत दर्जनों लोगों ने पदयात्रा की।