Newsbeat
बहराइच : कार्यकाल पूरा होने पर होमगार्ड जवान को दी गयी विदाई

बहराइच : कार्यकाल पूरा होने पर होमगार्ड जवान को दी गयी विदाई
अपनी सेवाकाल पूरा कर चुके होमगार्ड जवान को साथियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और विदाई समारोह में उनके ब्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
रविवार को तहसील कैसरगंज में रिटायर्ड होमगार्ड अटल बिहारी बाजपेई का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। रिटायर्ड होमगार्ड जवान को धार्मिक पुस्तक, टॉर्च, अंग वस्त्र ,छाता एवं यथासंभव सहयोग राशि देकर साथी की विदाई होमगार्ड जवानों ने की।
इस मौके पर कंपनी कमांडर हरिशंकर राय, होमगार्ड एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, कैसरगंज के हेड मुहर्रिर भोला नाथ यादव,ब्लॉक अध्यक्ष कैसरगंज शत्रुघ्न सिंह ,शत्रुघ्न मिश्रा,तरुणेंद्र कुमार सिंह,सुरेश कुमार सिंह ,वीर प्रताप, ज्वाला प्रसाद, विजय कुमार द्विवेदी, लखीराम ,राज किशोर सिंह, बुधई प्रसाद, कौशल किशोर यादव समेत होमगार्ड जवान मौजूद रहे।