फर्रुखाबाद : दरिंदों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया,शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज
फर्रुखाबाद : दरिंदों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया,शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज
के.के.मिश्रा न्यूज टुडे यूपी डाट काम
बाढ़ से गिरी झोपड़ी में किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक के छोटे भाई राहुल ने दो युवकों को झोपड़ी के पास से भागते हुए देखा है। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी।सूचना पर कायमगंज क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम और फॉरेंसिक टीम व थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का शव बाढ़ से घिरी झोपड़ी में फांसी के फंदे पर लटका मिला।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक माह से युवक किशोरी को तंग कर रहे थे और आए दिन छेड़छाड़ करते थे।घटना से दो घंटे पहले किशोरी को कागज पर लिखकर मोबाइल नम्बर दिया था।किशोरी ने कागज के टुकड़े कर के फेंक दिया था।इससे गुस्साई युवकों ने किशोरी को मारकर को फांसी के फंदे पर लटका दिया। छोटा भाई राहुल बहन को तलाश करते खाली झोपड़ी में पहुंचा तो बहन को लटकते देखा और दो युवक मौके से भाग रहे थे।किशोरी की मौत से घर परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों दरिंदों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया उसके बाद दरिंदों ने बच्ची को मार कर फांसी के फंदे पर झोपड़ी के अंदर लटका दिया। दरिंदों ने इस घटना को इस तरीके से अंजाम दिया की कोई उन दरिंदों पर शक ना कर पाए।
दरिंदों पर कार्यवाही न होने गुस्साए परिजनों ने लड़की के शव को रखकर प्रदर्शन किया। आनन-फानन में पुलिस ने दोनों दरिंदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।