पुलिस बल के साथ खलिहान की भूमि पर कब्जा रोकने का दिया निर्देश
खलिहान की भूमि पर कब्जा कर दबंग कर रहे अवैध निर्माण
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी ताहा में खलिहान की भूमि पर पुलिस और राजस्व विभाग की मिलीभगत से दबंग कब्जा कर पक्का मकान बनाकर निर्माण रहे हैं।पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन है, जिससे योगी सरकार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की मंशा पर प्रश्न लग रहा है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पट्टी ताहा में दबंग लोगों ने खलिहान की सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत जानकी सहित ग्रामीणों में उप जिलाधिकारी कैसरगंज से की। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर जाकर निर्माण को रोकवा दिया था। भू माफिया पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से खलिहान की भूमि पर पक्का मकान बनाकर अवैध कब्जा कर रहा है।
क्या कहते हैं नायब तहसीलदार जरवल विजय कुमार
इस संबंध में नायब तहसीलदार जरवल विजय कुमार ने बताया कि लेखपाल के मना करने पर दबंग लोग नहीं मान रहे थे। लेखपाल को पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण रोकने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।