गोण्डा : भारतीय श्रमिक कामगार निकालेगी तिरंगा यात्रा, कर्मचारी नेता सर्वेश पाठक के नेतृत्व में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
गोण्डा : भारतीय श्रमिक कामगार निकालेगी तिरंगा यात्रा, कर्मचारी नेता सर्वेश पाठक के नेतृत्व में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
रिपोर्ट, अशोक पाठक गोण्डा
गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के नेतृत्व में अपने गृह जनपद गोंडा जिले के मनकापुर ब्लॉक क्षेत्र में
भारतीय जनता पार्टी आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंखला के तहत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में जिले में दस अगस्त को कहोबा चौराहे से छपिया तक तिरंगा यात्रा निकालेगी।भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री मनीष मिश्रा ने बताया कि सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को देश के बंटवारे का दंश झेलने वाले परिवारों की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का भी आयोजन करेगा।
इस मौके पर तिरंगा के साथ मौन जुलूस का आयोजन किया जाएगा। मनीष मिश्रा ने कहा कि संगठन स्तर के इन सभी आयोजनों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।