Newsbeat

गोण्डाः पण्डित मनीष मिश्र बने भाजपा अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय मंत्री

गोण्डाः पण्डित मनीष मिश्र बने भाजपा अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय मंत्री

राम कुमार मिश्रा गोण्डा

विकास खण्ड छपिया के ग्राम पंचायत हरखुपुर के निवासी युवा समाजसेवी एवं श्रमिकों, कामगारों के मसीहा प्रदेश महामंत्री सहित विभिन्न दायित्वों पर रह चुके गोण्डा के माटी के लाल पंडित मनीष मिश्र जी को उनके द्वारा कोविडकाल मे श्रमिकों, कामगारों एवं कर्मचारियों के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान त्रिभुवन धुरिया जी ने मनीष मिश्र जी को राष्ट्रीय मंत्री/ संगठन चुनाव प्रभारी नियुक्ति किया है जिससे जिला ही नहीं सम्पूर्ण देश में खुशी की लहर है।

जगह जगह उनके स्वागत के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मनीष मिश्र जी को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्ति किये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश गुप्ता, कृष्ण कुमार भार्गव, आलोक शुक्ला, प्रदेश महामंत्री जयजीत कुशवाहा, प्रदेश मंत्री जगदीश पाटनी, प्रदीप गुप्ता, रंजीत वर्मा, प्रदीप सिंह आशुतोष मिश्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष जे पी चतुर्वेदी, प्रियंक वर्मा के साथ राहुल, अरिसूदन तिवारी, हर्षित गुप्ता, विकास तिवारी एवं गृह जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रदान की एवं आशा व्यक्त किया कि जनपद गोण्डा के साथ ही साथ देश के करोड़ों श्रमिकों एवं कर्मचारीयों के कल्याण हेतु आप सदा सक्रिय रहेंगे।

श्री मिश्र ने राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया एवं राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी का पूरी लगन और निष्ठा से निर्वहन करेंगे साथ ही समस्त श्रमिकों, कामगारों एवं कर्मचारियों के हित में सदैव तत्पर रहेंगे एवं कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के निरंतर सहयोग से संगठन को और मजबूत करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button